अपने सभी फेसबुक ग्रुप में एक साथ पोस्ट शेयर कैसे करें? – आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं अपने सभी फेसबुक ग्रुप में एक साथ पोस्ट शेयर कैसे करें? आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बहुत आसान स्टेप बताएंगे। हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप अपने सभी फेसबुक ग्रुप में एक साथ पोस्ट शेयर कर सकते हैं।
अगर आप एक फेसबुक यूजर हैं और आपके पास ढेर सारे ग्रुप हैं तो हमारा आज का यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। दोस्तों कई बार ऐसा होता है हम कोई अच्छी सी पोस्ट या अपनी फोटो फेसबुक ग्रुप में शेयर करना चाहते हैं। अगर आपके पास एक फेसबुक ग्रुप होगा तो आप सिर्फ 1 मिनट में अपनी पोस्ट उस फेसबुक ग्रुप में शेयर कर सकते हैं। लेकिन समस्या तब आती है जब आपके पास ढेर सारे फेसबुक ग्रुप होते हैं। यदि आप इतने सारे फेसबुक ग्रुप में अपनी पोस्ट शेयर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ढेर सारा समय बर्बाद करना होगा।
लेकिन दोस्तों यदि आप चाहें तो अपने सभी फेसबुक ग्रुप में एक साथ एक बार में पोस्ट शेयर कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको सही जानकारी होनी चाहिए। आज इंटरनेट में ऐसे अनेक ऑनलाइन टूल उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल करके आप फेसबुक के अनेक ग्रुप में अपनी पोस्ट एक साथ शेयर कर सकते हैं।
Read More – यूट्यूब चैनल आसानी से मैनेज कैसे करें?
आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे ही शार्ट ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिस शार्ट ट्रिक का इस्तेमाल करके आप अपने सभी फेसबुक ग्रुप में एक साथ पोस्ट शेयर कर सकते हैं। तो साथियों अगर आप भी इस शार्ट ट्रिक के बारे में जानना चाहते हैं आर्टिकल को आखरी तक ध्यानपूर्वक पढ़िए।
सभी फेसबुक ग्रुप में एक साथ पोस्ट शेयर कैसे करें?
आइए दोस्तों अब हम आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए आपको बताते हैं अपने सभी फेसबुक ग्रुप में एक साथ पोस्ट शेयर कैसे करें? नीचे हम आपको कुछ आसान स्टेप बता रहे हैं। नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप तो एक साथ अपने सभी फेसबुक ग्रुप में पोस्ट शेयर कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर गूगल क्रोम ब्राउजर को ओपन करना है।
- गूगल क्रोम ब्राउजर ओपन होने के बाद ऊपर साइड आपको एप्लीकेशन नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको वेब स्टोर नाम का एक ऑप्शन मिलेगा। आपको वेब स्टोर को ओपन करना है।
- वेब स्टोर ओपन होने पर आपको एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा। इस सर्च बॉक्स में आपको टूलकिट फॉर एफ बी नाम का एक एक्सटेंशन सर्च करना है।
- अब स्क्रीन में आपको टूलकिट फॉर एफबी नाम का एक एक्सटेंशन दिखाई देगा। इसके आगे आपको ऐड टू क्रोम नाम का एक बटन दिखाई देगा। आपको इस बटन पर क्लिक करना है।
- अब स्क्रीन में आपको एक पॉपअपविंडो दिखाई देगी। आपको add extension बटन पर क्लिक करना है।
- आप यह टूलकिट आपके सिस्टम में डाउनलोड होने लगेगी। कुछ ही देर में यह टूलकिट आपके सिस्टम में डाउनलोड हो जाएगी और आपके क्रोम ब्राउज़र के साथ ऑटोमेटिक ऐड हो जाएगी।
- अब आपको एक नया टैब ओपन करना है। आपको फेसबुक की ऑफिशल वेबसाइट ओपन करनी है।
- जब आप फेसबुक ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करेंगे आपके सामने फेसबुक का होम पेज ओपन हो जाएगा। ऊपर आपको टूलकिट फॉर एफबी नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- स्क्रीन में आपको ढेर सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। आपको पोस्ट ऑन ऑल ज्वाइंट ग्रुप नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको start tool बटन पर क्लिक करना है।
- अब स्क्रीन में आपको इंटर का मैसेज नाम का एक बॉक्स दिखाई देगा। इस बॉक्स में आपको अपना मैसेज टाइप करना है। जो मैसेज आप अपने सभी फेसबुक ग्रुप में शेयर करना चाहते हैं वह मैसेज इंटर करें।
- नीचे आपको अपने सभी फेसबुक ग्रुप दिखाई दे रहे होंगे। आपको सभी फेसबुक ग्रुप पर क्लिक करना है।
- अब आपको शेयर बटन पर क्लिक करना है।
- बस इतना करते हैं आपकी फेसबुक पोस्ट आपके सभी फेसबुक ग्रुप में एक साथ शेयर हो जाएगी। इस तरह आप कम समय में अपने सभी फेसबुक ग्रुप में अपनी पोस्ट शेयर कर सकते हैं।
निष्कर्ष
दोस्तों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया फेसबुक ग्रुप में एक साथ पोस्ट शेयर कैसे करें? आज इस आर्टिकल में हमने आपको कुछ आसान उपाय बताए जिन्हें अपनाकर आप अपने सभी फेसबुक ग्रुप में एक साथ पोस्ट शेयर कर सकते हैं। आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।