Digital Ada

Tech by Digital Way

Menu
  • Home
  • Application
  • Blog
  • Internet
  • Make Money
  • Social Media
  • Tips And Tricks
Menu
लॉकडाउन में घर बैठे ऑनलाइन कोर्स फ्री में कैसे करें?

लॉकडाउन में घर बैठे ऑनलाइन कोर्स फ्री में कैसे करें?

Posted on July 17, 2021July 29, 2021 by admin

लॉकडाउन में घर बैठे ऑनलाइन कोर्स फ्री में कैसे करें? – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक बहुत इंपॉर्टेंट तथा यूज़फुल टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं लॉकडाउन में घर बैठे ऑनलाइन कोर्स फ्री में कैसे करें? इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे कोर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको जो कोर्स ऑफर करेंगे उन्हें करने के बाद आप भविष्य में एक अच्छा रोजगार भी पा सकते हैं। तो दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं लॉकडाउन में घर बैठे ऑनलाइन कोर्स फ्री में कैसे करें? तो यह आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़िए।

दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है अभी हमारे देश में कोरोना जैसे खतरनाक महामारी का दौर चल रहा है। यह बीमारी एक ऐसी बीमारी है कि यदि आपने थोड़ी सी भी लापरवाही की और आप लोगों के संपर्क में आए तो आप इस बीमारी के संपर्क में आ जाएंगे और हो सकता है आपकी मृत्यु भी हो जाए। यह बीमारी इतनी ज्यादा खतरनाक है कि इससे बचने के लिए सरकार ने देश में पूर्णता लॉकडाउन घोषित किया है। इस lock-down की स्थिति में हमारे देश में जितने भी सरकारी अथवा प्राइवेट कार्यालय प्रतिष्ठान दुकान कंपनी ऑफिस शोरूम हैं सब कुछ बंद कर दिए गए हैं। देश के नागरिकों को सरकार ने आदेश दिया है कि वह अपने घर के अंदर बैठे।

इस लॉकडाउन में कई महीनों से हर कोई अपने घर के अंदर बैठा है। घर में बैठे-बैठे लोग या तो टेलीविजन से खुद को इंटरटेन कर रहे हैं या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। संक्षेप में हम यह कह सकते हैं कि इस लॉकडाउन से लोग अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।

Read More – विंडोज 10 में डार्क थीम कैसे एक्टिवेट करें?

यदि आप अपने इस लॉकडाउन के खाली समय को किसी ऐसे काम में लगा ले जो भविष्य में आप के लिए लाभदायक हो तो कितना अच्छा रहेगा। यदि आप चाहें तो इस lock-down में घर बैठे ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं। शायद आपको ना पता हो पर इस लॉकडाउन में भारत सरकार के द्वारा स्टार्टअप इंडिया मिशन के तहत ढेर सारे कोर्स लांच किए गए हैं। इन कोर्स में आपको बिजनेस कॉन्फिडेंस मोटिवेशनल जैसे अलग-अलग टॉपिक पर गहराई से नॉलेज दिया जाएगा जो भविष्य में आप के काम आएगा।

यदि आप इन्हीं कोर्स को कहीं बाहर से करते हैं तो यकीनन आपको इन कोर्स के बदले में हजारों रुपए देने पड़ेंगे। लेकिन स्टार्टअप इंडिया के अंतर्गत आप इन सभी कोर्स को बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं। बस इसके लिए आपके पास सही जानकारी होनी चाहिए। यदि आप भी यह कोर्स करना चाहते हैं और आपके पास जानकारी नहीं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप लोग यह सभी कोर्स बिल्कुल फ्री में कर सकते है।

Start up India कोर्स में अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

यदि आप lockdown डाउन में घर बैठे ऑनलाइन फ्री कोर्स करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको स्टार्ट अप इंडिया में अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। स्टार्ट अप इंडिया कोर्स में अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करें? जानने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करें।

  • स्टार्ट अप इंडिया में अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको स्टार्ट अप इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट में जाना होगा। https://www.startupindia.gov.in/content/sih/en/learning-and-development_v2.html इस लिंक पर क्लिक करके आप डायरेक्ट स्टार्ट अप इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पेज ओपन होगा। इस पेज में आपको फ्री कोर्स स्टार्टअप कोर्स से जुड़ी हुई सभी जानकारियां मिलेंगी। आपको यह सभी जानकारियां पढ़नी है और नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपसे आपकी पसंदीदा लैंग्वेज पूछी जाएगी। आप जिस लैंग्वेज में स्टार्टअप कोर्स प्राप्त करना चाहते हैं आपको वह लैंग्वेज सेलेक्ट करनी है।
  • अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन बॉक्स ओपन होगा। यहां पर आपको एक छोटा सा फॉर्म दिखाई दे रहा होगा। इस फार्म में आपसे आपका नाम आयु मोबाइल नंबर जीमेल आईडी लिंग पूछा जाएगा। आपको यह सभी जानकारियां दर्ज करनी है।
  • अब आपको लॉगइन बटन पर क्लिक करके लॉगइन करना है।
  • अब आपसे दोबारा पूछा जाएगा कि आप किस लैंग्वेज में कोर्स करना चाहते हैं? आप जिस लैंग्वेज में कोर्स करना चाहते हैं वह लैंग्वेज सेलेक्ट करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर एक स्टार्ट प्रोग्राम बटन दिखाई देगी। आपको इस बटन पर क्लिक करना है।
  • स्टार्ट प्रोग्राम बटन पर क्लिक करते ही आपका पसंदीदा कोर्स वीडियो के रूप में स्क्रीन में प्ले होने लगेगा। अब आप अपने पसंदीदा कोर्स को समझें
  • इसी तरह जब आप एक वीडियो पूरा कर लेंगे तो आपके सामने दूसरा वीडियो ओपन होगा। इस तरह जब भी आपको टाइम मिले आप वीडियो देख कर अपना कोर्स पूरा कर सकते हैं।
  • आप जितने ज्यादा कोर्स वीडियो देखेंगे आपका परसेंटेज डैशबोर्ड में बढ़ता चला जाएगा। अंत में जब आप पूरा कोर्स खत्म कर लेंगे तो आपको आपका प्रमाण पत्र मिलेगा।

निष्कर्ष

दोस्तों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया लॉकडाउन में घर बैठे फ्री में कोर्स कैसे करें? हमने आपको कुछ आसान स्टेप बताएं जिनके द्वारा आप लॉकडाउन में घर बैठे फ्री स्टार्टअप कोर्स कर सकते हैं। आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Hath Se Likhne Wala Video Kaise Banaye
  • आईएमईआई नंबर क्या है? अपना आईएमइआई नंबर कैसे पता करें?
  • Sound Recorder Plus Apk File क्या हैं? | What Is Sound Recorder Plus Apk File
  • Online Classes कैसे शुरू करे
  • लैपटॉप की बैटरी कैसे सेव करें? कुछ आसान तरीके
  • बिना नंबर एसएमएस कैसे भेजें?
  • Google Translate Apps क्या है?
  • Business को फ्री में ऑनलाइन कैसे प्रमोट करें?
  • Chrome Browser में डार्क मोड कैसे इनेबल करें?
  • Free Adblocker Browser Apps क्या है?

Categories

  • Application
  • Blog
  • Internet
  • Make Money
  • Social Media
  • Tips And Tricks

Archives

  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021

About This Site

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2022 Digital Ada | Design: Newspaperly WordPress Theme